पद्मश्री पुरस्कार 2020 : बॉलीवुड हस्तियों कंगना रनौत, एकता कपूर ,अदनान सामी को आज नई दिल्ली में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पद्म पुरस्कार प्रदान करने का समारोह नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया था. कला जगत से पुरस्कार पाने वालो विजेताओं में एकता कपूर, करण जौहर और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम हैं।
President Kovind presents Padma Shri to Ms Kangana Ranaut for Art. She is an Indian film actress and filmmaker, who is widely recognised as an actress par excellence. pic.twitter.com/xOqBAt1VoA
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 8, 2021
सम्मान के बारे में बोलते हुए, कंगना ने अपनी यात्रा के बारे में बताते हुए एक वीडियो साझा किया और कहा कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि उन्हें आज पद्मश्री मिला है क्योंकि वह देश के लिए खड़ी हैं। उसने वीडियो को कैप्शन दिया: “इस महान सम्मान के लिए विनम्र … पद्मश्री “मेरे गुरु और माता-पिता के लिए हृदय से आभार।”
हाल ही में कंगना रनौत को ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ फ़िल्मों में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था.
इस वर्ष राष्ट्रपति द्वारा 119 पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए। इस सूची में सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं, 16 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता और एक ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता हैं।